facebook Share on Facebook
अनुराग ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट करते विपन नैहरिया।

केंद्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नैहरिया। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात |

भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने केंद्रीय युवा खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विपन नैहरिया ने अनुराग ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उन्हें मोदी सरकार में राज्य मंत्री से प्रमोट होकर केंद्रीय मंत्री बनने पर जनजाति मोर्चा की ओर से बधाई दी। विपन नैहरिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर देश के लोकप्रिय युवा सांसद हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में इतने अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नैहरिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर के मोदी कैबिनेट में बतौर केंद्रीय मंत्री बनने से हिमाचल का भी मान सम्मान बढ़ा है। नैहरिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर की काबलियत और उनके काम करने के जज्बे को देखते हुए ही मोदी कैबिनेट में उनका दर्जा बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अनुराग ठाकुर ने जिस तरह से एचपीसीए और बीसीसीआई में रहते हुए हिमाचल में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा प्रदान किया है, उसे अब केंद्रीय खेल मंत्री बनने के बाद और भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में विश्व भर के क्रिकेट स्टेडियमों में सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम भी अनुराग ठाकुर की देन है, जिससे धर्मशाला को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।



more news....