facebook Share on Facebook
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला में  हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों की अपनी हक की मांगों को लेकर 17 अगस्त से 26 अगस्त2021 तक कि हड़ताल में समर्थक करने पहुँचे प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने पूरे प्रदेश में पथ परिवहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों को पांच वर्ष में रेगुलर करने की नीति बनाई थी लेकिन मौजूदा सरकार ने इस नीति को खत्म करके पीस मिल कर्मचारियों के साथ धोखा किया है और इनको रोजगार से निकालने की तैयारी में लगी है लेकिन कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ेगी ओर इनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।आज प्रदेश सरकार की नाकामी से पथ परिवहन निगम के रिटायर कर्मचारी भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।जो कि प्रदेश सरकार वक़्त रहते न इनको पेंशन दे पा रही है न ही इनके भतो का भुगतान कर पा रही है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश में पथ परिबहन निगम के पीस मिल कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी इनका समर्थन करती है।और जो भी इनकी मांगे है उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राम ठाकुर से मांग उठाएंगे की पिसमिल वर्कर का शोषण बन्द कर दिया जाए।5 वर्षों की नीति को बहाल किया जाए और पीस मिल कर्मचारियों के हकों के लिए प्रदेश सरकार आगे आए।ओर इनकी हर मांग को पूरा किया जाए।

पठानिया ने कहा कि आने बाले 2022के आने बाले चुनावों के लिए कर्मचारियों के हितों के घोषणा पत्र  कर्मचारियों को पूछ कर बनाया जाएगा और उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा।

सेवानिवृत्त पथ परिवहन निगम के जगरूप सिंह ने लगाए प्रदेश सरकार पर बड़े बड़े आरोप।जगरूप ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के शोषण में लगी है।प्रदेश में जनता महगाई से झूझ रही है ।रिटायर कर्मचारी पेंशन को तरस रही है।खड़ी गाड़ियों को प्रदेश सरकार चलाने में नाकाम है।जगरूप ने कहा कि संघर्ष करने में ही हमारी जिंदगी गुजर रही है।और हम हमेशा पीस मिल वर्करों के कंधे से कंधे मिला कर खड़े है।

इस हड़ताल में पूर्व पंचायत समिति मेहर चन्द,सुभाष सैनी, विकास कुमार,संदीप कुमार,प्रवीण कुमत,राकेश कुमार,विवेक कुमस्त,विनय कुमार,कुलदीप सिंह,ध्रुव सिंह एवं अन्य पीस मिल कर्मचारी मौजूद थे।


more news....