facebook Share on Facebook

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शिमला में जा कर ओंकार शर्मा प्रधान सचिव राजस्व विभाग हिमाचल सरकार को शाहपुर  संघर्ष समिति की मांगों को उनके समक्ष रख कर अवगत  करवाया।पठानिया ने बताया कि सिहुवा, द्रमन,शाहपुर,रैत,से लेकर गगल तक फोरलेन बनने से  जो जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि  फोरलेन के लिए हुए नए सर्वे को लेकर जनता में भारी रोष है। जिससे सिहुवा, द्रमन,शाहपुर,रैत्त चंबी राजोल बनोई ओर कुठमा ,गगल के लोग एक तरफा ही प्रभावित हो रहे है।जब कि पिछले सर्वे में दोनों तरफ से थोड़ी थोड़ी जमीन ली जा रही थी।जिससे जनता में इतना रोष नही था लेकिन राजनीतिक दबाब के कारण अब नया सर्वे करवाया गया जिससे एक तरफा ही जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। 

 पठानिया ने कहा कि फोरलेन  प्रभावित शाहपुर  संघर्ष समितियों की जो मांगे है।उन पर विचार करे।

 पठानिया ने कहा कि   यू ०पी० ए० की काँग्रेस सरकार ने लेंड एक्ट बिल जो पास किया था उस बक्त फोरलेन प्रभावित लोगों को मुआवजे का प्रावधान फैक्टर 4 के अंतर्गत किया गया था जो कि एक कनाल का लगभग 42 लाख मिलना था।ओर बिल्डिंग का लेंड एक्ट एक्युजेशन पास जो हुआ था वह  पर सुकेयर मीटर 52 हजार की नोटिफिकेशन हुई थी।इसी के आधार पर फोरलेन से प्रभावित  लोगो को मुआवजा मिलना चाहिए।पठानिया ने  राजस्व विभाग के सचिव से मांग की है कि कोई बीच का रास्ता निकाल कर  सिहुवा से लेकर गगल तक बाजारों को कोई आंच न आये और फोरलेन भी बने।इस मौके पर नवनीत शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव,अजय बबली प्रधान सिहुवा,मोजूद थे



more news....