

20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान में लगेगा अनूठा नव भारत मेला
सन्नी महाजन | धर्मशाला
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशभर में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक "सेवा और सर्मपण अभियान का आयोजन करने जा रहा है ।
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने बताया कि 20 दिवसीय "सेवा और सर्मपण अभियान" देश भर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, वहीं हिमाचल में यह अभियान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर जी के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा की प्रत्येक जिला ईकाई पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के काम का प्रचार करते हुए एक अनुठे नव भारत मेले का आयोजन करेगी। इसके अतिरिक्त इस 20 दिवसीय अभियान में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी शामिल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को "सेवा सप्ताह के रूप में मनाती आ रही है लेकिन इस बार सेवा सप्ताह आयोजन को मोदी जी के सार्वजनिक कार्यकाल के दो दशक - गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 वर्ष और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन की अवधि को 20 दिनों तक बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने का अवसर देश के हर नागरिक को उनके देश एवं लोगों के प्रति सेवा एवं सर्मपण के भाव की याद दिलाता है, यह एक ऐसा गुण हैं जो नरेन्द्र मोदी के जीवन के इन 20 वर्षों की विशेषता रही है।
प्रणव शर्मा ने कहा कि "सेवा एवं सर्मपण" अभियान हिमाचल के सभी जिलो में चलाया जाएगा और इस दौराना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के साथ मंडल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य आर्कषण ज़िले के हर मंडल में 'नव भारत मेला' होगा जो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुए एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा।
प्रणब ने कहा कि यह नव भारत मेला मोदी सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को दर्शाएगा। इसके अलावा मेले में ऐसे भी स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें आम नागरिक पंजीकरण करके केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए नामांकन कर सकते हैं। जैसे की स्थानीय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों, पेंटिंग, कला,पारंपरिक भोजन, जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने वाले स्टॉल आदि भी स्थापित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगेये रक्तदान शिविर प्रदेश भर में 17 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही शाहपुर अस्पताल में रक्तदान का आयोजन भी किया जाएगा और रोगियों को फल भी बांटे जाएंगे.नव भारत मेले में लोगों को नमो एप्प डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके लिए विशेष स्टाल लगाए जाएंगे, जो उन्हें प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने में मदद करेंगे और इसी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को राष्ट्रीय समारोह के तौर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता "आजादी का अमृत महोत्सव" मनाएंगे, जिसमें युवाओं को अपने-अपने जिलों में स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित स्थलों का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही हिमाचल में 1942 में सिरमौर की धरती पर छेड़े गए पझौता आंदोलन की गवाह रही भूमि को भी युवा मोर्चा नमन करेगा साथ ही उस आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर उन्हें सम्मानित करेगा।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शर्मा कहते हैं कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए मोदी सरकार द्वारा की गई पहल के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल जी की जयंती मनाएंगे और यह कार्यक्रम हर मंडल में बूथ स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें कि स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अंतोदय के सिद्धान्त के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उन लाभार्थियों से भी मिलेंगे जो नरेंद्र मोदी की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 'सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाने वाला एक और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती है। इस दिन भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छता से सम्मान अभियान" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशके सांस्कृतिक आकर्षण के केंद्रों के साथ युवाओं का एक मजबूत जुडाव बनाने और उनमें गर्व की भावना पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश के 71 विभिन्न स्थानों जैसे शहीद स्मारक, नदियाँ और पूजा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान और पौधारोपण अभियान आयोजित करेंगे।