facebook Share on Facebook
नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पालमपुर में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

पालमपुर | मनोज रत्न 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पालमपुर नए बस अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। 

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश आईटी सह- संयोजक और "सेवा और समर्पण अभियान" के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोज रत्न ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश और प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 7 अक्तूबर तक "सेवा और समर्पण" अभियान के अंतर्गत अनेक सेवा कार्य किये जा रहे हैं जिनमें फल व् राशन वितरण, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, कोरोना के प्रति जागरूकता, टीकाकरण को बढ़ावा देना, 

पर्यावरण संरक्षण, केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकरी जन-जन तक पंहुचाना प्रमुख हैं। आगामी 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रूप में 13 वर्ष और प्रधानमंत्री के रूप में 7 वर्ष कुल मिलाकर 20 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम देश भर में चल रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल इस कार्यक्रम के प्रदेश  प्रभारी हैं। 

इसी कड़ी में आज से आरम्भ हुए इन सेवा कार्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटे गए और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान आईटी विभाग द्वारा नमो ऐप डाउनलोड करवाई गयी और जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री से सीधे संवाद की सुविधा भी उपलब्ध है और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में हो रहे सेवा कार्यों को सोशल मीडिया पर अपडेट कर सकते हैं। इस दौरान लोहना वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी रहे जयकिशन, संजीव शर्मा, मिलाप, अंकित, गगन वासुदेवा, आलोक, रमेश भाउ, धुव राणा, रमेश चौधरी, अमित कुमार, जसपाल, मुनीश, अभिषेक छाबड़ा, कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे। 



more news....