facebook Share on Facebook
धर्मशाला में नगर निगम की विशेष बैठक का आयोजन

75वें "आजादी का अमृत महोत्सव" व "स्वर्णिम हिमाचल" जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में नगर निगम की विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। इस उपलक्ष्य पर कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक में स्मार्ट सिटी आयुक्त प्रदीप ठाकुर, सह आयुक्त मधु चौधरी, धर्मशाला के मेयर ओंकार सिंह नेहरिया समेत सभी पार्षद मौजूद रहे. बैठक के दौरान शहरी निकाय की गठन से आज तक की यात्रा का अवलोकन किया गया तथा वीडियो के माध्यम से धर्मशाला का अब तक का स्मार्ट सिटी का सफर दिखाया गया. धर्मशाला नगर निगम निकाय में विकासात्मक कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान शहरी क्षेत्र (नगर निगम) के स्वतन्त्रता सेनानियों व गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया. धर्मशाला नगर निगम में सफाई रखने वाले सफाई  साथियों के लिए अमृत सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में शहर के मुख्य मार्गो (निगम मार्गों का स्वतन्त्रता सेनानियों के नाम से नामकरण पर विचार किया गया. बैठक के दौरान सभी मौजूद पार्षद वह गणमान्य उन्हें स्वच्छता शपथ ग्रहण की तथा महात्मा गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के विभिन्न योगदानों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली. बैठक के दौरान कई पार्षदों ने महात्मा गांधी जयंती पर अपने विचार रखे और आने वाले समय में महात्मा गांधी के आदर्शों पर अमल करने की बात कही. बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में चलाए गए विभिन्न परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया वह आने वाली परियोजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई. शहर की विभिन्न गलियों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के प्रारूप को भी स्मार्ट सिटी ने साझा किया. इसी तरह वीडियो के माध्यम से स्मार्ट सिटी के अब तक के सफर को भी विजुअल ऑडियो तरीके से दिखाया गया. इस विशेष बैठक के दौरान भारत की स्वतंत्रता इतिहास पर भी नजर दौड़ाई गई और सभी क्रांतिकारियों की भारत की स्वतंत्रता पर अदा की गई भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हें याद किया गया. 


more news....