facebook Share on Facebook
काँग्रेस के लिए पनघट की डगर बहुत कठिन : मेजर विजय सिंह मनकोटिया

सन्नी महाजन | धर्मशाला 

 हाल ही में पंजाब में हुए घटनाक्रम का असर हिमाचल पर पड़ने वाला है. धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक ईमानदार व कर्मठ नेता हैं। उनके कांग्रेस छोड़ने के बयान का असर हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश में कांग्रेस को होगा। प्रदेश में 4 उपचुनाव है और 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मनकोटिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू एक देश द्रोही है। सिद्धू के कारण पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश व हिमाचल को भी सिक्योरिटी थ्रेट है। पाकिस्तान व चाइना सिद्धू का प्रयोग करके देश में अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। राष्ट्र स्तर पर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा वह भी एक पूर्व फौजी हैं और सभी पूर्व फौजी कैप्टन अमरिंदर सिंह का पूरा समर्थन करते हैं. कैप्टन ने कांग्रेस से असंतुष्ट अन्य नेताओं के साथ मिलकर नई पार्टी बनाने की बात की है। ऐसे में लगता है कि वर्तमान में कांग्रेस पूरी तरह से अपने पतन की ओर है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने टीएमसी का दामन थामा है, अन्य जगह भी इस तरह के उदाहरण देखने को मिल रहे है।उन्होंने शंका जताई कि ऐसे में देश में कांग्रेस का दोफाड़ होने का खतरा बन गया है।परिवारवाद के कारण प्रदेश में भी कांग्रेस इसका खमियाजा भुगतेगी। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में भी बंटी हुई है ।मनकोटिया ने कहा कि मैं अभी मैदान में हूं। भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है। अलग पार्टी बनाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इसके लिए कुछ विधायक व पूर्व विधायक व अन्य लोग उनके संपर्क में हैं।  इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद पर एक चिट्ठी भी पढ़ कर सुनाई  जो फतेहपुर विधानसभा के शख्स ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित उन्हें भी भेजी है। उन्होंने पत्र का विवरण देते हुए कहा कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में से 13 सीटों पर परिवारवाद ही है। पहले पिता विधायक थे अब उनके बेटे विधायक हैं व बनने की तैयारी में हैं, जबकि कार्यकर्ताओं को वो मान सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान से लोगों ने पत्र के माध्यम से पार्टी के भीतर क्या चल रहा है, उसको जाहिर किया है। मनकोटिया ने कहा उनका मानना है कि कांग्रेस में बड़े सुधार की जरूरत है। कैप्टन के इस्तीफे से उत्पन्न घटनाक्रम अच्छा संकेत नहीं है।सम्भवतः 10-15 दिनों में कैप्टन पार्टी की घोषणा करेंगे। जमानत पर छूटे लोगों को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। राजनीति का शुद्धिकरण करना है तो इसके लिए यह जरूरी है। मेजर ने परिवारवाद को कॉंग्रेस के लिए ख़तरा बताया और कहा कि अगर पार्टी ने इस बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है. 


more news....