

धर्मशाला | सन्नी महाजन
प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुरेश कुमार सोनी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। डॉ सुरेश सोनी अब 28 दिसंबर 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है। डॉ सुरेश कुमार सोनी का कार्यकाल 29 दिसंबर को खत्म हो रहा था। अब उन्हें इस पद पर एक साल और कार्य करने का अवसर दिया गया है।
डॉ सुरेश सोनी को 28 दिसंबर 2018 में को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का चैयरमेन नियुक्त किया था। डॉ. सोनी बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की कोठी पंचायत के टिक्कर गाव के रहने वाले हैं. स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह चंदेल ने हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश सोनी के 1 साल साल के सेवा विस्तार पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभी कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का संघ की ओर से आभार एवं धन्यवाद भी किया.