facebook Share on Facebook
रणजी ट्रॉफी में खेलने की आड़ में ले लिए पूर्व महिला रणजी खिलाड़ी ने 27 लाख, हुई गिरफ्तार

धर्मशाला | सन्नी महाजन 

कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व महिला रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है .हिमाचल के कांगड़ा जिला की पूर्व रणजी खिलाड़ी  27 लाख की धोखाधड़ी  मामले में गिरफ्तार  की गई है। यह खिलाड़ी सपना रंधावा कांगड़ा  जिला के रानीताल से संबंध रखती है। उसे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाड़ी को देहरा न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। यह जानकारी रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खिलाड़ी के खिलाफ गुजरात  में एक युवा खिलाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसे रणजी ट्रॉफी  में भाग लेने का लालच देकर पैसे लिए गए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि रणजी की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को सूरत की गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया हरियाणा में भी संबंधित आरोपित खिलाड़ी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है और मामले में कार्रवाई चल रही है। अब यह एक और मामला उजागर हुआ हैए जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सपना रंधावा हिमाचल की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुकी हैं और वह अभी क्रिकेट कोचिंग के साथ जुड़ी हुई हैं. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर के मुताबिक ये लोग क्रिकेट में नेशनल लेवल पर करियर बनाने के नाम पर रुपए वसूलते थे, जिसे लेकर क्रिकेट एसोसिएशन के साथ भी सूरत पुलिस संपर्क में है.

सपना रंधावा और उनकी गैंग ने क्रिकेट करियर बनाने के नाम पर कितने होनहार क्रिकेटरों को ठगा होगा. काफी समय किसी ने कोई शिकायत नही की थी, मगर अब मामला सूरत पुलिस के इको सेल थाने में दर्ज हो गया है. ऐसे में सपना रंधावा और उनकी गैंग के कारनामों का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है.



more news....