
_ccexpress.jpeg)
धर्मशाला व्यापार मंडल की दूसरी मासिक बैठक संपन्न
धर्मशाला | सन्नी महाजन
व्यापार मंडल धर्मशाला की दूसरी मासिक बैठक धर्मशाला कचहरी के जोधामल सराय में संपन्न हुई. बैठक में अहम निर्णय लेते हुए व्यापार मंडल समिति द्वारा सभी व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए संग्रह राशि को घटाते हुए ₹100 से ₹50 करने का निर्णय लिया गया. . एक अहम पहल करते हुए व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल के सदस्य अनिल कायस्था को हृदयाघात होने पर ₹10000 की फौरी राहत दी गई. इसके अलावा व्यापार मंडल के प्रधान मनीष लूथरा ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला से व्यापार मंडल परिसर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तथा स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा और चरान परिसर में शौचालय के निर्माण हेतु ज्ञापन दिया जाएगा. इसके अलावा पूर्व लिए गए फैसलों में संशोधन करते हुए व्यापार मंडल समिति द्वारा तय किया गया कि अगर किसी भी जरूरतमंद परिवार को किसी की मृत्यु के दौरान लकड़ी की जरूरत पड़ती है तो व्यापार मंडल द्वारा संग्रह की गई राशि में से उस परिवार के लिए लकड़ी का खर्च वहन किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता धर्मशाला व्यापार मंडल के प्रधान मनीष लूथरा द्वारा की गई. इस दौरान धर्मशाला व्यापार मंडल के सचिव गर्वित शर्मा कोषाध्यक्ष शुभम गुप्ता समेत मंडल के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्य मौजूद रहे.